अमृतसर: भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के रोड शो के दौरान कई गैस के बैलून फटने से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जेटली अकाली दल भाजपा गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ खुले ट्रक में जा रहे थे।
तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे जेटली पहली बार अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है, जहां से नवजोत सिंह सिद्धू वर्तमान सांसद हैं।
यह घटना उस समय घटी तब भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल जोशी की ओर से लाया जा रहा गैस का गुब्बारा हवा में तब फट गया, जब नोवेल्टी चौक से काफिला गुजर रहा था।
इस घटना में जोशी के चेहरे पर मामूली चोट लगी लेकिन जेटली, मजिठिया एवं अन्य नेताओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।






















