नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव ने एक फिर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की देश में लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि अच्छे लोग चुनकर संसद में जाए। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के संस्थापक रामदेव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने पिछले 65 वर्षो से देश मे लूट मचाई हुई है। गत 14 मार्च को रामदेव ने पलटते हुए कहा था कि वह किसी के गुलाम नहीं है और भाजपा तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सर्मथन देने के बारे मे पुनर्विचार कर सकते है।
उन्होने कहा था कि राजनीति में विकल्पों की कमी नहीं है और उनका भाजपा को सर्मथन मुद्दे पर आधारित है। राजग मे भी कई गडबडियां दिख रही है। बाबा रामदेव ने कालेधन और भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान चला रखा है और उन्होंने इस मुद्दे पर राज से लिखित आश्वासन की मांग की है। पतंजलि ट्रस्ट के लाखो अनुयायी देशभर में फैले हुए है। योगगुरू का लक्ष्य देश के 50 करोड मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाना है।






















