नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि 2014 में कांग्रेस पार्टी की शायद हार मुमकिन हो ,लेकिन फिर जल्द ही चुनाव होकर सत्ता में वापस लोटेंगे,क्योंकि कोई भी पार्टी पूरे पांच साल सरकार चला ही नहीं सकती। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर मणिशंकर अय्यर का जवाब था कि कांग्रेस पार्टी ने खुद को पंचायतों से दूर कर लिया,इसलिए उसका संगठनात्मक आधार खो दिया है,और लोग गणेश परिक्रमा कर पद पा जाते यह हार उन्ही आधारहीन सलाहकारों का नतीजा है।
उनका कहना है कि एनडीए की पिछली अल्पमत सरकार सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी के कारण चल पाई थी लेकिन नरेंद्र मोदी को न इतिहास की जानकारी है, न अर्थशास्त्र की, और न कानून आदि की…मोदी प्रधानमंत्री पद का दावा मात्र इसलिए कर रहे है कि वह कभी चाय बेचते थे।




















