नई दिल्ली. देश के 5 राज्यों में वोटिंग 4 दिसंबर को पूरा हो जाने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के अंतिम नतीजे जो भी हों, एक्जिट पोल [मतदान बाद सर्वे] में भाजपा आगे है। इसके मुताबिक पांच में चार राज्यों में जहां केसरिया लहराएगा वहीं कांग्रेस के तीनों राज्यों में जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है। तकरीबन सभी चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए। इन तमाम एग्जिट पोल नतीजों पर नजर डालने से लगता है कि दिल्ली में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर रह जाएगी। एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बननी लगभग तय है। वहीं, मिजोरम में कांग्रेस बहुमत के आसपास रह सकती है।
न्यूज चैनल मध्य प्रदेश : कुल सीटें-230
न्यूज चैनल बीजेपी कांग्रेस बीएसपी अन्य
टाइम्स नाउ-सी वोटर 128 92 10
इंडिया टुडे-ओआरजी 138 80 12
स्टार न्यूज- एसी नीलसन 138 80 06 06
IBN-सीएसडीएस-द वीक 136-146 67-77 13-21
इंडिया टीवी-सी वोटर 128 92 10
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 161 62 07
राजस्थान: कुल सीटें- 200
न्यूज चैनल कांग्रेस बीजेपी बीएसपी अन्य
टाइम्स नाउ-सी वोटर 48 130 04 17
इंडिया टुडे-ओआरजी 62 110 28
IBN-सीएसडीएस-द वीक 49-57 126-136 12-20
इंडिया टीवी- सी वोटर 48 130 04 17
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 39 147 14
छत्तीसगढ़: कुल सीटें- 90
न्यूज चैनल बीजेपी कांग्रेस बीएसपी अन्य
टाइम्स नाउ-सी वोटर 44 41 02 03
इंडिया टुडे-ओरआरजी 53 33 04
IBN-सीएसडीएस-द वीक 45-55 32-40 00
इंडिया टीवी- सी वोटर 44 41 02 03
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 51 39 00
मिजोरम: कुल सीटें:-40
न्यूज चैनल कांग्रेस एमएनएफ अन्य
टाइम्स नाउ-सी वोटर 19 14 07
इंडिया टीवी-सी वोटर 19 14 07






















