लॉस एंजेलिस। रिटायर्ड फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम का कहना है कि वह दुनिया को एक कलाकार की नजर से देखने या उड़ने की क्षमता पाना चाहते हैं। वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, बेकहम ने कहा कि मैं चाहूंगा कि मेरे पास उड़ने की क्षमता हो, और साधारण तरह से कहूं तो मैं एक महान कलाकार की प्रतिभा और दिमाग चाहता हूं ताकि दुनिया को अलग नजर से देख सकूं।
38 साल के बेकहम जब से रिटायर हुए हैं तब से कई अवसरों पर अपने परिवार के साथ देखे गए हैं। बेकहम अपनी फैशन डिजाइनर पत्नी विक्टोरिया की काफी तारीफ करते है। बेकहम ने कहा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनके कारण मैं विक्टोरिया को प्यार करता हूं। शुरुआत उनकी आश्चर्यजनक ऊर्जा से होती है, इसके बाद उनकी कड़ी मेहनत, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है अपने परिवार और बच्चों के लिए उनका प्यार। दोनों के 14 साल के ब्रूकलिनस, 11 साल के रोमियो, 8 साल के क्रूज और दो साल के हार्पर चार बच्चे हैं।




















