बैंकाक,: भारतीय राजदूत अनिल वाधवा ने आज कहा कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के गवाह बन रहे थाईलैंड में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हैं।वाधवा ने कहा कि बैंकाक और थाईलैंड के अन्य भागों में सभी भारतीय सुरक्षित हैं। हमें अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।हमने लोगों को निरंतर स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है।राजदूत ने कहा कि सभी होटल और बड़े पर्यटक स्थल खुले हैं लेकिन भारतीयों को मेट्रोपोलिटन पुलिस मुख्यालय और गवर्मेंट हाउस जैसे इलाकों में जाने से बचना चाहिए जहां प्रदर्शन हो रहा है।






















