चेन्नई। चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सोमवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को नोटिस जारी किया है। जयललिता पर तमिलनाडु की येरकौड विधानसभा सीट पर चार दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के पहले नई स्कीम की घोषणा करने का आरोप लगा है। आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया है.




















