श्रीनगर। कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में सोमवार को पुलिस दल पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में एक एसएचओ शहीद हो गया जबकि दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए।
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बडगाम जिले के भीड़भाड़ वाले चाडूरा चौक पर एके एसॉल्ट राइफलों से लैस आतंकियों ने एसएचओ पर हमला किया.




















