इंदौर. सुनील जोशी हत्याकांड मामले में महू से गिरफ्तार किए गए भाजयुमो उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा को रविवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोमवार सुबह तक शर्मा को रिमांड पर सौंपा है।
एनआईए सूत्रों के अनुसार शाम करीब चार बजे शर्मा को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए के वकील ने हथियार छुपाने के मामले में अहम पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए एक सप्ताह का रिमांड मांगा था। लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने यह कहते हुए सप्ताह भर के रिमांड का विरोध किया कि उक्त मामले की जांच ही पूरी हो चुकी हे।





















