ग्वालियर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीआरडीई) की पूर्व छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक वैज्ञानिक वैज्ञानिक प्रभात गर्ग पर शनिवार को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग जांच दल गठित कर दिए हैं। आरोप के मुताबिक वैज्ञानिक मई 2010 में डीआरडीई में प्रशिक्षण लेने आई एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसे अक्सर धमकाते हुए परेशान भी करता था।
छात्रा का विवाह होने के बाद आरोपी ने उसे फोन करके आने के लिए दवाब डाला। पीड़िता ने जानकारी पति को दी और फिर वह पति के साथ यहां पहुंची। दरअसल आरोपी ने छात्रा को मुश्किल हालातों से निकालने के नाम पर उसकी मदद कर वह घर आने-जाने लगा और उसने छेड़छाड़ भी शुरू कर दी।





















