नयी दिल्ली. वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी फिर से असत्य बोल रहे हे की उन्होंने कभी सोना खरीदे जाने से मुद्रास्फीति बढ़ने की बात कही थी। चिदंबरम ने एक बयान में कहा ‘इतिहास के पाठ के बाद, नरेंद्र मोदी ने अर्थशास्त्र में अपना असत्य वाचन किया. मुझे याद है कि मैंने कई बार कहा है कि सोना, जिसका पूरी तरह इंपोर्ट किया जाता है, खरीदने की वजह से चालू खाते का घाटा बढ़ा है, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि सोना खरीदने से महंगाई बड़ी हे ।’ वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा की मोदी अक्सर असत्य वाचन करते रहे हे.
गुजरात के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने अर्थशास्त्रियों से कहा कि ”मोदी के नए सबक पर ध्यान दें।’ मोदी ने हाल ही में जोधपुर में एक रैली में कहा था कि चिदंबरम ने महंगाई बढ़ने का कारण सोना खरीदने को बताया है। चिदंबरम अखबारों में छपी मोदी की जोधपुर रैली में दिए गए उस भाषण पर कॉमेंट कर रहे थे, जिसमें बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के हवाले से कहा गया है ‘मैं उनकी (चिदंबदरम) तरह शिक्षित नहीं हूं] लेकिन इतना मुझे पता है कि महंगाई बढ़ने का कारण सोना खरीदना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार है।






















