मुंबई। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे लगातार घटते जनसमर्थन की चिढ पार्टी के वरिस्ठ नेताओ पर उतार रहे हे वे आज-कल अपने पार्टी के उन नेताओ से नाराज है जो उनके नेतृत्व में अक्षमता देखते हे ।शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी पर उद्धव का गुस्सा का कुछ ज्यादा ही भड़का हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले जोशी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कमजोर बताया था। मनोहर जोशी के इस बयान के साथ दोनों में मनमुटाव चल रहा था, हालांकि मनोहर जोशी ने उद्धव से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। ठाकरे ने पार्टी के नेताओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिन नेताओं को नेतृत्व पर भरोसा नहीं है, वे स्वेच्छा से पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। उद्धव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं पार्टी में आस्तीन के सांप नहीं पाल सकता। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे स्वयं का बाल ठाकरे की तरह पार्टी के नेताओं से सम्मान चाहते हे वो उन्हें तब तक नहीं मिल सकता जब तक कि वो अपनी नेतृत्व क्षमता साबीत नहीं कर देते.





















