बेंकाक.थाईलैंड की संघर्षरत प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा ने गुरुवार को आराम से विश्वास मत हासिल कर लिया.उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सरकार गिराने के लिए किए जा रहे प्रदर्शन समाप्त करके बातचीत करने का आग्रह किया.
विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी और यिंगलक के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन फेयू थाई पार्टी के बीच दो दिन तक चले शक्ति प्रदर्शन के बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें 134 मतों के मुकाबले 297 मत हासिल करके यिंगलक विजयी रहीं. पांच सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.
अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष ने पेश किया था, जिसने सरकार में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यिंगलक पर अपने भाई, पदच्युत पूर्व प्रधानमंत्री ताकसिन शिनावात्रा के हाथों की कठपुतली होने का आरोप लगाया.
विपक्ष के आह्वान पर बीते छह दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट ने देश में समय से पहले चुनाव कराने की मांग सिरे से ख़ारिज़ कर दी है.यिंगलक चिनावाट ने कहा कि थाईलैंड में अभी ऐसे हालत नहीं है जिनमें चुनाव कराए जा सकें.




















