नई दिल्ली: एक चुनाव पूर्व सर्वे के मुताबिक बगेर आम आदमी पार्टी के दिल्ली में सरकार बनाने का कांग्रेस बीजेपी का सपना पूरा होना मुश्किल हे तमाम विकास करने के बावजूद भी आखिर कार जनता परिवर्तन चाहती हे,
2008 के विधानसभा चुनाव में 41 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाने वाली कांग्रेस को इस बार मात्र 25 – 28 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है. सर्वे के मुताबिक 2008 के चुनाव में 24 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 30 के आसपास सीटें जीतकर सबसे पड़ी पार्टी के तौर पर तो उभर सकती है, आम आदमी पार्टी तमाम जद्दोजहद के बावजूद जिसे 10 – 15 तक सीटें मिलतीं नजर आ रहीं हैं. 2008 के चुनाव में निर्दलीय और अन्य ने 5 सीटें निकालीं थीं. कुल मिलाकर सरकार बनाने लायक स्पष्ट बहुमत किसी को भी मिलता नजर नहीं आ रहा है.





















