नईदिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का गठन करने के तुरंत बाद कहा था कि वो दागी नेताओं को टिकट नहीं देंगे। जिस आम आदमी पार्टी को लोग परिवर्तन की लहर समझ रहे थे, वह भी अन्य पार्टियों की राह पर चल पड़ी है ,सबसे पहला दाग है क्रिमिनल रिकॉर्ड रखने वाले नेताओं का चुनाव लड़ना, चुनाव आयोग में दर्ज प्रत्याशियों की सूची उठाकर देखें तो आम आदमी पार्टी से पांच कैंडिडेट ऐसे हैं, जिन पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि आम आदमी पार्टी के समर्थक इस खबर को पढ़ने के बाद कहेंगे कि इनमें से कोई भी मामला सिद्ध नहीं हुआ है। संसद में जितने भी सांसद बैठे हैं, उन पर भी मामले सिद्ध नहीं हुए हैं,केजरीवाल ने उन्हें बलात्कारी और हत्यारों की संज्ञा दी। दूसरा कम पढ़े लिखों को जातिगत आधार पर विधायक बनाने की होड़।





















