कानपुर. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज टीम को पटखनी दे दी है. कानपुर में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 5 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत की ओर से शिखर धवन ने शानदार शतकीय पारी खेली जबकि युवराज सिंह ने 55 रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 264 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबानों ने 46.1 ओवरों में ही 5 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया.




















