पुडुचेरी .नगर की एक स्थानीय अदालत ने बहुविवादित शंकररमन हत्याकांड से पवित्र कांची कामकोटी पीठ के अधिष्ठाता शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती और उनके कनिष्ठ विजयेन्द्र सरस्वती को बरी कर दिया जिसके अनुयाइयों और सनातन हिन्दू धर्माब्ल्मबीयो के लिए बड़ा आनंदोत्सव का दिन हे।
पुडुचेरी मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी़ एस़ मुरूगन ने कांचीपुरम जिले के वरदराजपेरुमल मंदिर के प्रबंधक ए़ शंकररमन की हत्या में क्रमश: आरोपी1 और आरोपी 2 चिहिनत किए गए शंकराचार्य और उनके कनिष्ठ के साथ 21 अन्य आरोपियों को भी इस मामले से आरोपों से बरी कर दिया।
इस मामले में कुल 24 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उनमें से एक कथिरावन की इस साल हत्या कर दी गई थी। जयेन्द्र सरस्वती को नवंबर 2004 में दिवाली के दिन आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसके कनिष्ठ विजयेन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया। यह कांची मठ और उसके अनुयाइयों और सनातन हिन्दू धर्माब्ल्मबीयो के लिए बड़ा हताशा और आक्रोशपूर्ण था.
मामले के 23 आरोपियों को अदालत ने 27 नवंबर 2013 को साक्ष्यों के अभाव और हत्या का उद्देश्य साबित न होने के कारण बरी कर दिया। बरी होने पर कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब दस वर्ष बाद कोर्ट से राहत मिलने पर उनके भक्तों ने राहत की सांस ली। शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के अधीन बांध स्थित शंकर विमान मंडपम मंदिर के व्यवस्थापकों ने एक-दूसरे के गले लगकर खुशी मनाई। वहीं धर्माचार्यो ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उसे सच्चाई की जीत बताई। साथ ही सरकार से सामूहिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि इस तरह के फैसले से यह बात साफ हो गई कि शीर्ष सनातन हिंदू धर्माचार्य को फंसाकर अपमानित और प्रताडि़त करने का षड़यंत्र रचा गया। कानून की कमियों का नाजायज फायदा उठाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया गया.
काशीसुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह सौ करोड़ सनातनी हिंदुओं की विजय और सरकार की पराजय है। शंकर रमण के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार ने स्वामी जी पर जो आरोप लगाया है उसके लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए।
मठबाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अदालत के फैसले से स्पष्ट हो गया कि संत को राजनीतिक विद्वेष में फंसाकर जेल भेजने का षडयंत्र रचा जा गया. अदालत ने उन्हें बरी कर दिया लेकिन स्वामी जी के जेल जाने की घटना ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया।























