![]() |
लोकसभा चुनाव पर नजरें गड़ाए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने ‘घरवालों’ को तोहफे देने के साथ उनके और विकास का वादा किया। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को दो नई ट्रेन और रेलवे लाइन की सौगात देने के साथ राहुल ने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई , संसदीय निर्वाचन क्षेत्र को तोहफा देते हुए कहा कि सिर्फ रेलवे लाइन बिछाने से ही देश की गरीबी नहीं मिट सकती, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा से बदलेगी तस्वीर। |





















