रांची. यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खुलासा किया कि वो दसवीं क्लास में एक दो नहीं बल्कि तीन बार फेल हो चुके हैं.गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खुलासा किया कि वो दसवीं क्लास में एक दो नहीं बल्कि तीन बार फेल हो चुके हैं. शिंदे ने कहा कि तीन बार फेल होने के बाद भी मैनें हिम्मत नहीं हारी और पीजी में यूनिवर्सिटी टॉप की. मेहनत के बल पर मैं यहां तक पहुंच पाया हूं.























