
भोपाल. मतदाता की चुप्पी से डरे दोनों दल 230 सीटो पर चुनाव लड़ने की बात कर भी 130 से अधिक में जीत किसी हालत में नहीं मिलनी अच्छी तरह समझ रहे हे,पर सरकार बनाने के दावे के लिए सब तेयार बेठे हे. केन्द्रीय मंत्री हरीश रावत का कहना हे की सीएम के झूठ और भारी भ्रस्टाचार से गरीब ही नहीं सभी वर्ग तंग आ चुके हे कांग्रेस एकजुट हो लड़ रही हे , बीजेपी के ज्यादातर मंत्री विधायक चुनाव हार रहे हे अतः कांग्रेस सरकार बनाएगी. बीजेपी नेता अनंतकुमार , बीजेपी संगठन सरकार और शिवराज के नाम के सहारे सरकार बनाने के प्रति उम्मीद में हे . दोनों ही दल में इस चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बागी या निष्क्रिय होकर रूठे बड़े नेता कार्यकर्ता बहुतायत से हे. दल जीत के दावो का आधार अपना अपना फीडबैक व सभा की सफलता बता रहे हे, किसके कितने समीकरण फिट हुए और कोन राजनीति के इस घमासान खेल में गेंद को गोल में डालने से चूका पर ही तय होगी हार जीत और बनेगी अगली सरकार.






















