दिल्ली . आम आदमी पार्टी नेता लगातार उन्मुक्त गन्दी भाषा से लोगो की उम्मीद तोड़ रहे हे,सबको चोर और खुद को दूध का धुला बताने वाले बिलकुल आलोचना सह नहीं पा रहे .जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के कॉन्सर्ट में लोगों का हुजूम काफी तादाद में इकट्ठा हुआ. इस कॉन्सर्ट में बैंड ग्रुप भी मौजूद था, जिसने भीड़ का खासा मनोरंजन किया. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अपने ऊपर हुए स्टिंग पर सफाई देते हुए कह डाला कि दो रुपये की हांडी फूटी, कुत्ते की जात पहचानी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि समय आने पर पता चल जाएगा कि इस स्टिंग के पीछे कौन है.
उन्होंने कहा कि पद्मश्री अवार्ड वो अपने जूते की नोंक पर रखते हैं.
इससे पहले केजरीवाल ने आयकर अधिकारियो को चोर बताया था , शाजिया इल्मी ने प्रचार में एक दीजे के साथ मिल गृहमंत्री को अश्लील गाली दी, लग रहा हे की ये बोखला कर अपनी भाषा की ही असलियत उजागर कर रहे हे लेकिन जनता जो इनसे उम्मीद बांध विकल्प चाह रही थी हताश हे.























