नयी दिल्ली.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि हमारे सुरक्षा तंत्र और खुफिया जानकारी का आदान प्रदान करने वाली इकाइयों को लगातार अपना कौशल पैना करते रहना चाहिए ताकि आतंकवादी संगठनों की नापाक साजिशों का पहले ही पता लग सके ।
इस साल हैदराबाद, बेंगलूर, बोधगया और पटना में हुई चार बडी आतंकी वारदात का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि आतंकवादी संगठनों के गिरफ्तार किये गये सदस्यों ने इन आशंकाओं की पुष्टि की है कि देश इन आतंकवादी संगठनों के परिचालन का सक्रिय क्षेत्र बना हुआ है ।





















