गुना. मध्यप्रदेश के गुना ज़िले के अंतर्गत आने वाली राघौगढ़ विधान सभा सीट कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह की पारंपरिक सीट है.इस बार यहां से दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.
दिग्विजय सिंह के परिवार और पूर्वजो के प्रति क्षेत्र में बेहद आत्मिक आदर के रिश्ते हे, को यहां के लोग पार्टी या विचारधारा से ऊपर रखते हे, लोग राजा साहेब, दिग्गी राजा या दरबार हुकुम के नाम से दिग्विजय को संबोधित करते हे.दिग्विजय भी रिश्तो को निबाहते रहते हे.
उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को छोटे साहब कहा जाता है.लक्ष्मण सिंह यहां से सांसद रह चुके हैं और फ़िलहाल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं.लक्ष्मण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह इस समय राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष हैं.
दिग्विजय सिंह पहली बार 1977 में राघोगढ़ से विधायक बने ,उसके बाद से इस सीट पर उन्हीं के परिवार या फिर उनके किसी निष्ठावान क़रीबी का ही भले निर्वाचन हुआ हो लोग तो दिग्गी राजा को ही अपना प्रतिनिधि सांसद और विधायक मानते रहे हे.जयवर्द्धन इस परंपरा को कितनी संजीदगी से सहेजेगे और कितने मतों से लीड लेंगे पर क्षेत्र की निगाहे टिकी हे.






















