इंदौर. राज्य में होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक घमासान चरम पर है। इसी को लेकर बीजेपी की स्टार प्रचारक बीजेपी के समर्थन में प्रचार करने आई थीं लेकिन मंच पर जब इंदौर में राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और बीजेपी के प्रत्याशी जीतू जिराती हेमा का पैर छूने के लिए आगे बढ़े तो अभिनेत्री ने उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया। यह दृश्य देखकर मंच पर बैठे पार्टी के अन्य नेता तथा मोजूद लोग सन्न रह गए।





















