अहमदाबाद. एक स्थानीय अखबार में ‘गुजरात की दो दिनों की यात्रा पर मोदी” शीर्षक से एक स्तंभ प्रकाशित हुआ। इस स्तंभ में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता से भरी यात्रा योजनाओं पर कहा गया कि मोदी की अपने राज्य में ही यात्रा एक खबर बन जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता मोदी पिछले एक पखवाड़े से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने और देश भर में कई जनसभाओं को संबोधित करने में खासे मसरूफ रहे जिससे की गुजरात का शासन पटेल मंत्रियो के पास और प्रशासन कुछ चुनिन्दा अफसर चला रहे हे , चुकि मोदी की बिना मर्जी से कुछ नहीं हो सकता अतः अनेक कार्य योजना ठप्प होने की स्थिति में आती जा रही हे.





















