हरिद्वार.बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ने के आसार बन रहे हैं उनके पतंजलि विश्व विद्यालय से एक छात्रा गायब होने की एक सनसनीखेज खबर आ रही है.रामदेव के संस्थान से लापता लड़की का नाम काजल है, जो दिल्ली की रहने वाली है. गुरुवार दोपहर से ही वह हॉस्टल से गायब है. इस बारे में उसके परिजनों ने भद्राबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. घटना के 24 घंटे बाद पतंजलि योगपीठ ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. बहरहाल, मामले में पूछताछ जांच जारी है.
उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में रामदेव की तमाम संपत्तियों की जांच के लिए कोर्ट में 81 मुकदमे दर्ज किए हैं.जिसमे सरकार ने रामदेव द्धारा संचालित पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पर हरिद्वार में बेनामी संपत्ति, सरकारी जमीन पर कब्जा करने और सरकारी जमीन का दुरुपयोग करने के मामले दर्ज किये हैं. काले धन को वापस लाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करने वाले रामदेव स्वयं ही जमीन हड़पने और फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोप में उलझते जा रहे हे.






















