पटना. बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर और पटना में हुए सिलसिलेवार धमाके के साथ ही देश के कई शहरों में बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला को पाकिस्तान से मिल रही आर्थिक मदद के मामले में बिहार पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने गुरुवार को पटना में बताया कि सूचना मिली थी कि आतंकी तहसीन और हैदर पाकिस्तान स्थित अपने आंकाओं से आर्थिक रूप से सहयोग बनाकर बिहार में भी युवाओं को अपने संगठन में भर्ती करने के इरादे से सदस्यतागतिविधि चला रहा है. इसके तहत दोनों आतंकी अपने प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं.






















