बीजिंग : चीन व ईरान में शुक्रवार को 5.3 की तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से कहा गया कि भूकंप का केंद्र जमीन के आठ किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप सोंगुआन शहर में महसूस किया गया। इसी इलाके में बीते 31 अक्तूबर को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे जिनमें 12 लोग घायल हो गए थे।























