साओ पाउलो। समाचार के मुताबिक गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्वकप खिताब दिला चुके सर्वकालिक महान फूटबाल खिलाडी पेले ने कहा कि 26 साल के अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मेसी को बार्सिलोना के अपने प्रतिभाशाली साथियों के साथ खेलने का फायदा मिला है।
पेले ने कहा कि मेसी को अभी भी फ्रांस के पूर्व मिडफील्डर जिनेदिन जिदान से आगे निकलना है। मेरी नजर में जिदान उनसे काफी बेहतर खिलाड़ी रहे हैं। मेसी आज की तारीख में दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उनके इर्द-गिर्द जावी और आंद्रेस इनिएस्ता जैसे माहिर साथी हैं, जिनसे उन्हें काफी फायदा मिलता है।























