कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के खरसिया कस्बे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक चुनावी प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ गरीब राज्य नहीं बल्कि अमीर राज्य है, लेकिन बीजेपी मंत्री और सरकार जनता को,पैसो को लूट रहे है।
राहुल ने कहा, ‘बीजेपी को यहां से निकालें, इन चोरों को निकालें, तभी आपका प्रदेश आगे बढ़ेगा।’ मई में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल को याद करते हुए राहुल ने कहा, ‘मुझे एक नंद कुमार पटेल नहीं, मुझे 500 नंद कुमार पटेल चाहिए, दिल्ली से नहीं इस भीड़ से। उन (नंद कुमार पटेल) का दिल मंत्री का नहीं था, सीएम का नहीं था, एमएलए का नहीं था, उनका दिल सरपंच का था, जमीनी आदमी का था।’






















