कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग बीजेपी की तरह कभी खोखले वादे नहीं करते हैं और जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित किया। सोनिया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बातों से पेट नहीं भरता। इसके लिए अपने स्वार्थ को छोड़ना पड़ता है। दिन रात मेहनत करनी प़ड़ती है। बीजेपी के नेताओँ को आजकल दिन में भी कुर्सी के सपने दिखते हैं इसलिए वो आपस में भी लड़ते रहते हैं। अगर वो ये सोचते हैं कि लच्छेदार भाषा से जनता को अपने साथ कर लेंगे तो गलत हैं।























