न्यू यॉर्क अमेरिका में भारतीय मूल के अटॉर्नी प्रीत भराड़ा ने कहा है कि मैनहटन में फेडरल प्रॉसिक्यूटर का पद छोड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि वह ‘दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी’ कर रहे हैं,इसके चार साल हो चुके हैं और इसमें काफी मजा आया है। हार्वर्ड से एजुकेशन हासिल कर चुके 45 वर्षीय भराड़ा को अमेरिका का अगले अटॉर्नी जनरल के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने किसी राजनीतिक पद के लिए खड़ा होने से इनकार करते हुए कहा है कि वह अपने मौजूदा काम को ही जारी रखना चाहते हैं।





















