पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों व राष्ट्रीय सुरक्षा पर सलाहकार सरताज अजीज ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से 7, रेस कोर्स रोड स्थित आधिकारिक आवास पर सुबह 10.30 बजे मुलाकात की जो करीब आधा घंटा चली. इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अजीज ने मनमोहन सिंह को नवाज शरीफ की ओर से शुभकामना व्यक्त कर “भारत के साथ अच्छे पड़ोसी का रिश्ता बनाने की इच्छा” पर जोर दिया.उल्लेखनीय हे की जब भी पाकिस्तान की चुनी सरकार भारत से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास करती हे तो कठमुल्लों के दवाब में आइएसआई और पाक सेना कोई न कोई आतंकी या सेनिक कारवाही की साजिश अंजाम कर देते हे.






















