श्रीलंका में हो रहे राष्ट्रमंडल देशों के शिखर सम्मेलन (चोगम) का बहिष्कार करने की तमिलनाडु के राजनीतिक दलों की मांग को नजरअंदाज करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद बुधवार को कोलंबो पहुंचे और उन्होंने कहा कि इसमें भारत की मौजूदगी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर भारत का रुख कमजोर नहीं हुआ है। इस सप्ताह होने जा रहे चोगम सम्मेलन में शामिल होने आए खुर्शीद ने कहा कि राष्ट्रीय हित की खातिर हमें बातचीत जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण को लेकर भारत प्रतिबद्ध है।























