ऑस्ट्रेलिया में बीयर की बोतलों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर वाला लेबल लगाने का कड़ा विरोध हो रहा है. भारतीय समुदाय के नेताओं ने न्यू साउथ वेल्स प्रांत की ‘ब्रुकवैले यूनियन ब्रेवरी’ से इस पर माफी मांगने और इन तस्वीरों वाले लेबल को बोतलों से तत्काल हटाने की अपील की है. शराब क्षेत्र की इस औद्योगिक इकाई ने बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी-देवता लक्ष्मी और गणेश की संयुक्त तस्वीरों वाला लेबल लगाया है. इंडियन ऑस्ट्रेलियन एसोसिएशन ऑफ न्यू साउथ वेल्स के अध्यक्ष यादू सिंह ने शराब इकाई के इस कदम को बकवास करार दिया.





















