राजधानी दिल्ली फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। 3 घंटे के अंदर 4 बार आए भूकंप ने थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस बार भूकंप का केंद्र दिल्ली में था।
आईएमडी के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका रात 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए।
इसके बाद बाद 3 और झटके आए। देर रात 1 बज कर 41 मिनट पर आए झटके की तीव्रता 3.3 थी। इसके बाद 1 बज कर 55 मिनट पर आए झटके की तीव्रता 2.5 और फिर 3 बज कर 40 मिनट पर आए झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 थी।





















