कोलकाता के ईडन गार्जन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला और सचिन के 199वें टेस्ट को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है। सचिन टीम के साथ ईडन गार्डन्स पहुंच चुके हैं। हजारों दर्शन उनका स्वागत करने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने भी सचिन के 199वें टेस्ट के लिए खास तैयारियां की हैं। सचिन तेंदुलकर आज जब मैदान पर आएंगे तो उनके ऊपर 199 किलो गुलाब के फूलों से बारिश की जाएगी। इस खास गुलाबों की बारिश की तैयारी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने की है। सचिन पर गुलाब के फूलों की बारिश एक छोटे विमान से की जाएगी।























