अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में भारत ने आज इतिहास रच दिया है हिंदुस्तान का मंगलयान लाल ग्रह के लिए उड़ान भर चुका है। मंगलयान पीएसएलवी रॉकेट ने आज दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर अशोक धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी। ये रॉकेट नैनो कार के बराबर के इस मंगलयान को अंतरिक्ष में छोड़ देगा, जहां कुछ दिन पृथ्वी के चक्कर काटने के बाद ये नौ महीने की मुश्किल यात्रा पर मंगल की ओर बढ़ जाएगा। इसी के साथ भारत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगल मिशन के साथ ही भारत दूसरे ग्रह के लिए अभियान चलाने वाला एशिया का पहला और दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।























