पाकिस्तान में जब से नवाज शरीफ की सरकार बनी है तब से भारत के आंतकी वारदात भी बढ़ी है। आए दिन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश हो रही है। सीमा पर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकवादी संगठनों के माध्यम से आतंकवादी कार्रवाई का समर्थक कर रहा है। यह जानकारी अमरीका के पेंटागन के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने अमरीकी कांग्रेस में दी। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंक को समर्थन दे रहा है। उनके मुताबिक नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत में आतंकी अभियानों को मदद देना जारी रखा है।





















