सरदार पटेल और नेहरु के मध्य उच्च विश्वास और सम्मान था यहाँ भी इतिहासकारों ने स्पस्ट कर दिया ,कांग्रेस महासचिव व संपर्क विभाग के प्रमुख अजय माकन ने एक महिला पत्रकार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विहिप की तरफ से दी जा रही धमकी का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा आई तो अभिव्यक्ति की आजादी पर होगा खतरा, भाजपा लगातार झूठ बोलकर पटेल को बदनाम कर रही हे जबकि पटेल संघ और साम्प्रदायिकता के कट्टर विरोधी थे उन्होंने संघ पर प्रतिबन्ध भी लगाया, माकन ने इतिहासकारों के हवाले से स्पस्ट किया कि पटेल और नेहरु में बहुत विश्वास था बे अपने परिवार के लोगो से ज्यादा नेहरु पर भरोसा करते थे.
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरदार पटेल ने जहां भारत को एकजुट किया, वहीं मोदी विभाजन की नीति पर चल रहे हैं .





















