रॉबर्ट वाड्रा के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की खिंचाई भी की.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील और स्काइलाइन हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड मामले की जांच सीबीआइ द्वारा कराने के लिए एडवोकेट एम. एल. शर्मा द्वारा दायर की गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में याचिकाकर्ता को कहा है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की जनहित याचिका दायर न की जाए।





















