पटना। पटना में हुए विस्फोटों की निंदा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लगता है ये विस्फोट जानबूझ कर किया गया है, इसके पीछे महौल बिगाड़ने की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मोदी की पटना रैली से पहले हुए सीरियल ब्लास्ट की जांच एनआईए करेगी .






















