कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में शीला दीक्षित ने दिल्ली को अन्तरास्ट्रीय स्तर का हाईटेक बनाया। उन्होंने दिल्ली में 130 फ्लाईओर और ओवरब्रिज बनवाए।
राहुल गांधी ने दिल्ली रैली के दौरान शीला के विकास की जमकर तारीफ की और बीजेपी पर साम्प्रदायिकता की राजनीति के आरोपों का प्रहार किया .कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि वह कमजोर और पिछड़े वर्गों की भलाई के लिये उनकी पार्टी द्वारा किये गये कामों में बस अड़ंगा लगाती रही है।





















