श्रीनगर . उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर स्थित केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा के भीतर एक आदर्श गांव के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पाक सैनिकों के डर से ठेकेदार और श्रमिक भाग गए और दो दिनों से काम पर नहीं लौटे। इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि काम के दौरान हमारी एक जेसीबी मशीन नदी के किनारे चली गई थी, जिस पर विवाद हो गया था। वहीं इस सिलसिले में पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग बुलाए जाने की तैयारी भी की जा रही है।





















