किले में खजाने की खोज के लिए ज्यों-ज्यों एएसआइ व जीएसआइ की गैंती गहराई को नाप रही है, त्यों-त्यों खजाने की खोज को लेकर इतिहास के पन्नों को पटला जा रहा है। इतिहासकारों ने खजाने का यहां होने का उल्लेख तो किया है, पर यह खजाना इसी स्थान पर है या फिर कहीं चला गया ऐसी कोई बात किताब में दर्ज नहीं हे .
इसी बीच डौंडियाखेड़ा खजाने पर अब उन्नाव के शाही परिवार की ही एक वंशज का बयान आया है, जिनके मुताबिक वहां कोई खजाना नहीं गड़ा हुआ है.





















