

डौंडियाखेड़ा के ‘ड्रामे’ में सियासत का रंग और भी गहरा होता जा रहा है
शोभन सरकार के आश्रम की ओर से नरेंद्र मोदी को जारी चिट्ठी के बाद बवंडर मचा ही हुआ है कि ऊं श्री शोभन आश्रम, जनपद कानपुर देहात से एक और चिट्ठी जारी कर दी गई। श्री स्वामी शोभन सरकार के सेवक ओम बाबा ने ‘खजाने के सपने की कहानी मीडिया की देन’ कहा हे और मोदी से पुछा कि उनके ब्रांडिंग में लगने वाला धन काला हे या सफ़ेद ?
खजाने की खुदाई की खिल्ली उड़ाने वाले नरेंद्र मोदी ने एक नेता को भेजकर शोभन सरकार से सुलह की कोशिश की। लोकिन शोभन सरकार की ओर से उन्हें माफी नहीं मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के एक किले में सोने की खोज में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के खुदाई अभियान में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है
डौंडियाखेड़ा: ‘सतह’ पर खजाने का आधा सफर
सवाल दो हैं-पहला यह कि राजा राव रामबक्श के किले में शोभन सरकार के दावे के अनुसार एक हजार टन खजाना है या नहीं और दूसरा यह कि क्या यह 15-20 फीट नीचे दबा है। गहराई के हकीकत की खोज में सामने आया कि किले के इतिहास में भी कुछ छिपा है।





















