यौन शोषण के मामलों में फंसे नारायण साई की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सूरत की अदालत में सुनवाई होगी। साई इस मामले के खुलासे के बाद से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह अबतक हाथ नहीं लगा है।





















