जम्मू संभाग के सीमांत इलाकों में आतंकवादियो को घुसाने के लिए पाकिस्तान की लगातार गोलीबारी की नापाक हरकतों से दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालत यह है कि सीमावर्ती गांवों के दहशतजदा लोगों ने घरबार छोड़ कर पलायन करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने भी हालात की गंभीरता को देखते हुए सीमावर्ती गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।





















