डौंडियाखेड़ा गांव स्थित राजा राव रामबक्श के किले में खजाने की खुदाई के तीसरे दिन रविवार को दीवार का एक सिरा सामने आया है। मिंट्टी के कुछ प्लेटनुमा बर्तन भी मिले हैं। चार सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में शाम काम बंद हुआ तो कुल 102 सेंटीमीटर खुदाई हो चुकी थी।खजाने की संभावनाओं के बीच राजा राव रामबक्श के किले में खोदाई भले ही अब हो रही हो लेकिन संत शोभन सरकार के दरबार में यह पिछले करीब नौ साल से रुक-रुककर खनकता रहा है।





















