निमाड़ जोन में भाजपा मौजूदा सीटों को बचाए रखने तो कांग्रेस अपनी खोई हुई साख फिर हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाने की तैयारी में है। दोनों प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन में फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस पिछली गलतियों से सबक लेकर क्षेत्र के सबसे सशक्त दावेदारों की तलाश में है ताकि निमाड़ में मौजूदा 1 सीट का आंकड़ा आगे बढ़ाया जा सके।
जोन से प्रदेश सरकार में तीन मंत्री अर्चना चिटनीस, विजय शाह, अंतरसिंह आर्य हैं, जिनके कंधों पर 16 सीटों को जिताने की जवाबदारी है। इस जोन में 9 आदिवासी सीटें हैं। शायद इसी को ध्यान रखते हुए चुनाव से ठीक पहले अंतरसिंह आर्य और विजय शाह को कैबिनेट में शामिल किया गया।
निमाड़ में कांग्रेस सांसद अरुण यादव के भरोसे मैदान में उतरने की तैयारी में है। उसके पास इस समय एकमात्र सीट पानसेमल है। शिवराजसिंह के चेहरे के दम पर भाजपा मौजूदा आंकड़े को बरकरार रखने में जुटी है। कांग्रेस सरकार के नकारात्मक वोट और खरगोन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ऋण माफी घोषणा (अब तक अधूरी) को मुद्दा बनाकर सीटें…




















